दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक समेत प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित किए ओलंपिक ‘सेल्फी प्वाइंट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राजीव चौक और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम सहित अपने प्रमुख स्टेशनों पर कई ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तोक्यो ओलंपिक में 56 महिला खिलाड़ियों सहित भारत के 127 खिलाड़ी भाग ले …

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राजीव चौक और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम सहित अपने प्रमुख स्टेशनों पर कई ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तोक्यो ओलंपिक में 56 महिला खिलाड़ियों सहित भारत के 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओलंपिक टीम है। इसके साथ ही ओलंपिक दल में भारत से अब तक सर्वाधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ”तोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन का संकल्प लेते हैं, डीएमआरसी ने कई प्रमुख स्टेशनों पर ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए हैं। अनेक उत्साही लोग हमारे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में राष्ट्र के साथ खड़े हैं। ”इसने कुछ ‘सेल्फी प्वाइंट’ पर कुछ यात्रियों की तस्वीरें लेने की तस्वीरें भी साझा कीं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि जिन स्टेशनों पर ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए गए हैं, उनमें राजीव चौक, बाराखंबा रोड, केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, इंद्रलोक, आनंद विहार, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खेल के आगे बढ़ने के साथ ही अन्य स्टेशनों पर भी ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

DRDO ने किया सतह से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की Akash Missile का सफल परीक्षण

संबंधित समाचार