गोरखपुर: पीएनबी में करोड़ों रूपए का घोटला, जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम
गोरखपुर। जनपद मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन शाखा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में सीबीआई की टीम ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों-कर्मचारियों के अलावा विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों से पूछताछ समेत जरूरी दस्तावेज हासिल करने के …
गोरखपुर। जनपद मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन शाखा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में सीबीआई की टीम ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों-कर्मचारियों के अलावा विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों से पूछताछ समेत जरूरी दस्तावेज हासिल करने के लिए सीबीआई के अफसर बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे। इससे पूर्व भी सीबीआई टीम ने कुछ दिन पूर्व इस मामले में कुछ लोगों से संपर्क किया था और गुरुवार को अचानक सीबीआई के दो अफसरों के आने की सूचना से विकास भवन के कई विभागों में सनसनी फैल गयी।
इस मामले में सीबीआई टीम पीएनबी सहित विभिन्न विभागों के अफसरों, कर्मचारियों को लखनऊ कार्यालय में बुलाकर कई बार पूछताछ कर चुकी है।जबकि वर्ष 2019 के मध्यान्ह में समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारियों से पूछताछ के बाद विभिन्न योजनाओं से जुड़े दस्तावेज तलब किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में बैंक अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही जिले के कुछ अन्य विभागों के भी पूर्व व वर्तमान जिम्मेदार कर्मी नप सकते हैं।हालांकि अभी दबी जुबान से शुरुआती तौर पर लगभग पांच करोड़ रुपये का गोलमाल आंका जा रहा है।किन्तु जांच के दौरान यह रकम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
गुरुवार को पहुंची जांच टीम ने स्थानीय पीएनबी शाखा के अधिकारी कर्मचारी समीर समेत विकास भवन में स्थित समाज कल्याण विभाग जिला पंचायती राज कार्यालय सहित कुछ और विभागों के अफसरों कर्मचारियों को टटोला और दस्तावेज भी तलब किए।जबकि समाज कल्याण विभाग में पूर्व के वर्षों में भेजी गई छात्रवृत्ति की सूची मांगी। किन्तु किन्ही कारणोंवश सूची उपलब्ध नही हो सकी। आरोप है कि पूर्व प्रबंधक एसएन चौबे ने बैंक के अपने अन्य अफसरों, कर्मचारियों के सहयोग से वर्ष 2012 से 2015 के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के 15 डमी अकाउंट खोलकर करीब पांच करोड़ रुपये निकाल लिए।
इन योजनाओं में छात्रवृत्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन, महामाया आर्थिक मदद, रानी लक्ष्मी बाई योजना, विकलांग पेंशन समेत कुछ अन्य योजनाएं शामिल हैं। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व ब्रांच मैनेजर एसएन चौबे समेत बैंक के पांच अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही कई अन्य अज्ञात पर अप्रैल 2017 में मुकदमा दर्ज किया था।इनमे ब्रांच मैनेजर, श्यामा नंद चौबे,लोन इंचार्ज, प्रदीप कुमार जायसवाल, लोन इंचार्ज, ओम प्रकाश मल्ल, हेड कैशियर, राजेंद्र कुमार चपरासी, अरविंद कुमार कई अन्य अज्ञात का नाम शामिल है। इस संबंध में पूछे जाने पर विकास भवन शाखा पीएनबी प्रबंधक मैनेजर सिंह ने कहा कि सीबीआई की टीम आई थी। मामला काफी पुराना है। उन्होंने कुछ मामलों में पूछताछ की। जो भी जानकारी मांगी जा रही है, मुहैया कराई जा रही है।
