बरेली: फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पांच-पांच सौ रूपये की वसूली, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। शिक्षक भर्ती में तैनाती से पहले दौड़ में शामिल 103 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति से पहले एक और परीक्षा देनी पड़ी। शुक्रवार को भर्ती के प्रमाण पत्र के लिए जरूरी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच …
बरेली, अमृत विचार। शिक्षक भर्ती में तैनाती से पहले दौड़ में शामिल 103 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति से पहले एक और परीक्षा देनी पड़ी। शुक्रवार को भर्ती के प्रमाण पत्र के लिए जरूरी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में अभ्यर्थी बता रहे थे कि पांच सौ रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाया गया है।
अभ्यर्थियों के पास मेडिकल प्रमाण पत्र होने के चलते उन्हें बनवाकर लाने को कहा गया। इसके लिए जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। ज्यादातर अभ्यर्थी मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े थे। इस दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से मेडिकल के लिए रुपये देते और पांच सौ रुपये में मेडिकल बनने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुए हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रमाण पत्र जल्दी बनवाने के लिए सफेद कपड़े पहने कुछ कार्यालय के कर्मचारी सक्रिय थे, जो पांच सौ रुपये में प्रमाण पत्र बनवा रहे थे। वहीं, बिना जांच के मेडिकल प्रमाण पत्र जारी होने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया। एडीएसआईसी कार्यालय में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। कार्यालय के बाहर देखकर भीड़ देखकर एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए।
एडीएसआईसी जिला अस्पताल डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए। हालांकि सूचना मिलने के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। वसूली को लेकर कोई मामला संज्ञान में नहीं है, लिखित शिकायत मिलने पर जिम्मेदारो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
