बरेली: दर्शन की हत्या करने वाले राजू और अमन गिरफ्तार
बरेली। दर्शन की हत्या करने वाले राजू और अमन को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात किला छावनी में दर्शन की हत्या हुई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी उसी के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। राजू और अमन की गिरफ्तारी के …
बरेली। दर्शन की हत्या करने वाले राजू और अमन को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात किला छावनी में दर्शन की हत्या हुई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी उसी के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। राजू और अमन की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद दर्शन, राजू और अमन का झगड़ा हुआ था। झगड़े में राजू और अमन घायल हो गए थे।
