हल्द्वानी: 26 से बिजली कर्मी हड़ताल पर, आमजन से टार्च और कैंडल की व्यवस्था करने की अपील की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान करते हुए आमजन से अपील की है कि वह 26 जुलाई की मध्यरात्रि को टार्च और कैंडल का इंतजाम करके रखें। साथ ही अपने मोबाइल भी चार्ज कर लें क्योंकि हड़ताल की वजह से उन्हें दिक्कत हो सकती है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान करते हुए आमजन से अपील की है कि वह 26 जुलाई की मध्यरात्रि को टार्च और कैंडल का इंतजाम करके रखें। साथ ही अपने मोबाइल भी चार्ज कर लें क्योंकि हड़ताल की वजह से उन्हें दिक्कत हो सकती है।

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी 26 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस वजह से विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह इस असुविधा की वजह से पहले से ही घरों में टार्च और कैंडल का इंतजाम करके रखें।

साथ ही मोबाइल भी चार्ज कर लें। संगठन ने कहा कि वह हड़ताल नहीं करना चाहते लेकिन परंतु मोर्चा अपने उचित और पूर्व से मिल रही व्यवस्थाओं के हटाए जाने को लेकर हड़ताल पर जाने को बाध्य हैं।

संबंधित समाचार