दक्षिण कोरिया की आन सान और किम जे देवक की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता पहला स्वर्ण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। पारंपरिक तीरंदाजी महाशक्ति दक्षिण कोरिया ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। आन सान और किम जे देवक की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिश्रित टीम फाइनल में नीदरलैंड के गैब्रिएला श्लोसेर और स्टीव विजलर को 5-3 से हराकर देश को पहला स्वर्ण दिलाया। नीदरलैंड को रजत, जबकि मेक्सिको ने कांस्य …

टोक्यो। पारंपरिक तीरंदाजी महाशक्ति दक्षिण कोरिया ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। आन सान और किम जे देवक की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिश्रित टीम फाइनल में नीदरलैंड के गैब्रिएला श्लोसेर और स्टीव विजलर को 5-3 से हराकर देश को पहला स्वर्ण दिलाया।

नीदरलैंड को रजत, जबकि मेक्सिको ने कांस्य पदक जीता। 1988 में ओलंपिक में आने के बाद से दक्षिण कोरिया ने तीरंदाजी टीम प्रतियोगिताओं में अब तक 17 पदक जीत हैं, जिसमें 14 स्वर्ण हैं।

संबंधित समाचार