सीतापुर: भूमि विवाद पर को लेकर डीएम ने लेखपाल व पुलिसकर्मियों को दिया ये बड़ा निर्देश
सीतापुर। शनिवार थाना परिसर मेंआयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर सम्बन्धित को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान थानाक्षेत्र के सेजखुर्द निवासी चंद्रकुमार, ससुरदीपुर निवासी रामसरन ने जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसकी सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज ने …
सीतापुर। शनिवार थाना परिसर मेंआयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर सम्बन्धित को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान थानाक्षेत्र के सेजखुर्द निवासी चंद्रकुमार, ससुरदीपुर निवासी रामसरन ने जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
जिसकी सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामों की सभी सरकारी सम्पत्तियों की सूची रखें और यदि कहीं किसी सार्वजनिक अथवा सरकारी सम्पत्ति पर कोई अवैध कब्ज़ा हो तो उसे मुक्त कराया जाय।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने प्रार्थनापत्र भूमि विवाद समाधान रजिस्टर का निरक्षण करते हुये पुलिस कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि राजस्व व पुलिस अधिकारी थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान आपसी समझौते से कराये। इस दौरान थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई खालिद, राजस्व विभाग से कानूनगो राजकुमार शुक्ला सहित लेखपाल मौजूद रहे।
