बाराबंकी: सजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- यूपी में चुन-चुन कर ब्राह्मणों की…
बाराबंकी। वर्तमान उत्तर प्रदेश व भारत की सरकार किसान विरोधी है इसका जीता जागता प्रमाण किसानों के विरोध में लाए गए तीन काले कानून है वर्तमान सरकार लोगों को रोजगार मुहैया कराने के बजाय किसानों की हड्डियां तोड़ रही है जो एक तानाशाही रवैया जिसका जवाब आम जनमानस आने वाले 2022 के चुनाव में देगा। …
बाराबंकी। वर्तमान उत्तर प्रदेश व भारत की सरकार किसान विरोधी है इसका जीता जागता प्रमाण किसानों के विरोध में लाए गए तीन काले कानून है वर्तमान सरकार लोगों को रोजगार मुहैया कराने के बजाय किसानों की हड्डियां तोड़ रही है जो एक तानाशाही रवैया जिसका जवाब आम जनमानस आने वाले 2022 के चुनाव में देगा। उत्तर प्रदेश में चुन-चुन कर ब्राह्मणों की हत्या की जाती है जो अत्यंत निंदनीय है। कर्ज से दबकर व अनेक समस्याओं से जूझते हुए अब तक 500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है जिस ओर वर्तमान सरकार का कोई ध्यान नहीं जाता।
चंदा चोरी में सरकार को महारत हासिल है, उसने भगवान श्रीराम को भी नहीं बख्शा और श्री राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा चोरी कर लिया, एक एक मिनट में एक एक बीघे जमीन का करोड़ों करोड़ों रुपए बढ़ जाता है, आखिर कैसे? इस सरकार ने सिर्फ प्रदेश को शमशान देने का काम किया है। रोजगार से कोसों दूर है, इस सरकार उत्तर प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। दिल्ली प्रदेश में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सरकार है जो सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी जरूरतों के प्रति संजीदा है। दिल्ली सरकार ने परिषदीय विद्यालयों को एयर कंडीशनर रूम, खेल मैदान के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देने का काम किया है। जिसके मॉडल विदेशों में अपनाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने खून, बलगम, एक्सरे अल्ट्रासाउंड,सिटी स्कैन आदि जांचें मुफ्त दी जाती हैं, जो दूसरी सरकारें नहीं दे पा रही हैं, उक्त बातें राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सूरतगंज में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं बतौर मुख्य अतिथि सूरतगंज दशहरा मैदान में पहुंचे संजय सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को ब्रज कुवरि सिंह, देश सचिव मन्नू चौरसिया, जुगराज सिंह सहित दर्जनों प्रदेश व जनपद के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पटेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि संजय सिंह ने धर्मवीर सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
