रामपुर : तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, कोहराम
रामपुर/पटवाईअमृत विचार। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को तलाश किया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव डोहरिया में हादसा हुआ। क्षेत्र के निस्वा गांव निवासी नरोत्तम …
रामपुर/पटवाईअमृत विचार। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को तलाश किया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव डोहरिया में हादसा हुआ। क्षेत्र के निस्वा गांव निवासी नरोत्तम का पुत्र 13 वर्षीय रोहित साथियों के साथ निकट गांव डोहरिया तालाब में नहाने गया था। ये सभी सुबह 10 बजे तालाब में नहाने लगे। उसके बाद लगभग 12 बजे के आसपास रोहित अचानक गहरे पानी में चला गया।
डूबने लगा साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी तालाब पर आ गए लेकिन, तैरना नहीं आने के कारण कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं गया, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने थाना पटवाई को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां गोहरा हसनपुर गांव से दो गोताखोरों को बुलाया गया करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।
तालाब से रोहित को बाहर निकालने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि रोहित दम तोड़ चुका था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शाहबाद ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई का प्रार्थना पत्र थाना पुलिस को देकर शव को अपने गांव ले गए। नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गोताखोरों ने शव निकाला
गोहरा हसनपुर के रहने वाले राजेन्द्र पिछले दस सालों से तैराकी कर रहे हैं। यह जिले में प्रथम व मण्डल और स्टेट में तैराकी के कई प्रशस्ति पत्र हासिल कर चुके हैं। इनका साथी विशेष भी तैराकी में अब निपुण हो गया है। अब यह दोनों अपनी जान की बिना परवाह किए डूबे हुए लोगों की जान बचाते हैं। जो लोग डूब जाते हैं उनको बाहर निकालने में वह मदद करते हैं। शनिवार को भी किशोर को बचाने के लिए तालाब में कूद गए लेकिन किशोर की जान नहीं बचा सके।
