शेरगढ़: छुट्टी लेकर घर आए सैनिक की तालाब में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शेरगढ़। छुट्टी लेकर घर आया सैनिक गांव के निकट स्कूल के पास स्थित तालाब में डूब गया। गंभीर हालत में पहले भोजीपुरा के एक निजी चिकित्सालय, बाद में बरेली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन उनकी जान न बचाई जा सकी। जिसके कारण पूरा गांव शाेकाकुल है। वह सात भाई बहनों में सबसे …

शेरगढ़। छुट्टी लेकर घर आया सैनिक गांव के निकट स्कूल के पास स्थित तालाब में डूब गया। गंभीर हालत में पहले भोजीपुरा के एक निजी चिकित्सालय, बाद में बरेली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन उनकी जान न बचाई जा सकी। जिसके कारण पूरा गांव शाेकाकुल है। वह सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे।

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी अनिल कुमार गंगवार (32) सैनिक थे। उनकी गांव के निकट स्कूल के पास स्थित मढी तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह 13 जुलाई को छुट्टी पर आये थे। सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे। इकलौती बहन का विवाह हो चुका है।

सभी भाई अलग-अलग रह रहे थे। अनिल अपनी 70 वर्षीय माता चमेली देवी के साथ रह रहे थे। 4 वर्ष का बेटा अरनव तथा 8 माह की एक बेटी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि तालाब से डूबने से गंभीर हालत में पहले भोजीपुरा के एक निजी चिकित्सालय, बाद में बरेली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए, बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने शेरगढ़ थाना को सूचना दे दी है लेकिन दोपहल 12.45 बजे तक थाना से कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा था।

संबंधित समाचार