बरेली: क्योलड़िया में करंट लगने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
बरेली,अमृत विचार। नल पर कपड़े धो रही 48 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। क्योलड़िया निवासी मीना देवी क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी सहायिका थी। रविवार सुबह घर के बाहर लगे नल पर वह कपड़े धो रही थी। घर के सामने सड़क के …
बरेली,अमृत विचार। नल पर कपड़े धो रही 48 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। क्योलड़िया निवासी मीना देवी क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी सहायिका थी। रविवार सुबह घर के बाहर लगे नल पर वह कपड़े धो रही थी। घर के सामने सड़क के दूसरी ओर बिजली पोल लगा है। कपड़े धोने के बाद पास में लगे लोहे के तार पर जैसे ही मीना ने कपड़े सूखने के लिए डाले। इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी।
आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिजलीघर में फोन कर लाइन कटवाई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मीना की जान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि लोहे का तार बिजली पोल में छू रहा था। इसी वजह से महिला हादसे का शिकार हो गई। आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे तनवीर व दीपक ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
