मेरठ: डिप्टी सीएम ने मायावती और अखिलेश पर कसा तंज, कहा- यह तो मात्र झांकी है
मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रविवार को कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भेदभाव के बगैर प्रदेश के विकास के लिये कार्य कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनावों के पहले प्रदेश की 201 परियोजनाओं का शिलान्यास और 179 परियोजनाओं को लोकार्पण करने के बाद आज …
मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रविवार को कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भेदभाव के बगैर प्रदेश के विकास के लिये कार्य कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनावों के पहले प्रदेश की 201 परियोजनाओं का शिलान्यास और 179 परियोजनाओं को लोकार्पण करने के बाद आज यहां सर्कटि हाउस में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह तो विकास की मात्र झांकी है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती आम जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार सभी के लिए विकास के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के बल पर भाजपा की विजय यात्रा को कभी नहीं रोक पायेंगे।
श्री मौर्य ने कहा कि यदुवंशी हो या रघुवंशी सब हमारे साथ हैं और हम बिना किसी भेदभाव के सभी जिलों का विकास कर रहे हैं जबकि पिछली सरकार ने अपने कुछ जिलों को छोड़कर किसी भी जिले का विकास नहीं किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के लिये जो कुछ हमने 52 सप्ताह में जो कुछ कर दिखाया वह पिछली कोई सरकार नहीं कर
