रायबरेली: इस वजह के चलते मां-बेटी को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बग्घा मजरे रामचंद्रपुर गांव में एक किशोरी पर गिलास चोरी करने का आरोप लगाकर दबंगों ने मां-बेटी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। रिश्तेदारों की मदद से घायल मां बेटी को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बग्घा मजरे रामचंद्रपुर गांव में एक किशोरी पर गिलास चोरी करने का आरोप लगाकर दबंगों ने मां-बेटी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। रिश्तेदारों की मदद से घायल मां बेटी को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह गांव निवासी शीला देवी पत्नी गंगा बक्श 35 वर्ष की बेटी शालिनी 11 वर्ष दरवाजे पर खेल रही थी।
तभी पड़ोसी ने उस पर गिलास चोरी करने का आरोप लगाते हुए गिलास वापस करने की बात कही। जब शीला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी, और उन्हें लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया। रिश्तेदारों ने दोनों घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया। वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कलावती, संग्राम सिंह, भूपेंद्र, राजू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
