भारत के Sathiyan Gnanasekaran टोक्यो ओलंपिक से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो।  भारत के साथियान ज्ञानसेकरन रविवार को हांगकांग के लाम सीयू हांग के खिलाफ टोक्यो ओलम्पिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 3-4 से हारकर बाहर हो गए। साथियान को पहले राउंड में बाई मिली थी और लाम ने पहला गेम 11-7 से जीत लिया। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे …

टोक्यो।  भारत के साथियान ज्ञानसेकरन रविवार को हांगकांग के लाम सीयू हांग के खिलाफ टोक्यो ओलम्पिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 3-4 से हारकर बाहर हो गए। साथियान को पहले राउंड में बाई मिली थी और लाम ने पहला गेम 11-7 से जीत लिया।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 4-1 की बढ़त बनाने के बाद यह गेम 11-7 से जीतकर मैच में 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरे गेम में सत्यन ने 3-0 और 5-1 की बढ़त बनाने के बाद यह गेम 11-4 से जीत लिया। साथियान ने चौथे गेम में शानदार शुरुआत की और जल्द ही 8-0 से आगे हो गए लेकिन हांग ने वापसी करते हुए स्कोर 5-10 कर दिया लेकिन एक फोरहैंड स्मैश गलती से वह यह गेम 11-5 से गंवा बैठे।

हांग ने पांचवें गेम में भारतीय खिलाड़ी के कड़े संघर्ष पर काबू पाते हुए 11-9 से जीत हासिल की। हांग ने छठे गेम में 7-3 की बढ़त बनायी लेकिन सत्यन ने वापसी करते हुए स्कोर 8-9 कर दिया। हांग ने छठा गेम 12-10 से जीत लिया। साथियान सातवें और निर्णायक गेम में समर्पण कर गए और मुकाबला 7-11, 11-7, 11-4, 11-5, 9-11, 10-12, 6-11 से हार गए। पुरुष एकल में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अचंत शरत कमल सोमवार को अपना अभियान पुर्तगाल के टियागो एपोलानिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेंगे।

संबंधित समाचार