आज का राशिफल | 26 जुलाई, 2021
मेष व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल सम्भावना है। घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल नहीं देना चाहिये। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। वृष भौतिक सुख-सुविधा में आप वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी …
मेष
व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल सम्भावना है। घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल नहीं देना चाहिये। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष
भौतिक सुख-सुविधा में आप वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कला की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।
मिथुन
रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी। जॉब में अचानक ट्रांसफर होने की सम्भावना बन रही है। ऑफिस के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चन आयेगी।
कर्क
धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें।
सिंह
पूरी एकाग्रता से साथ सभी काम करेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। येन-केन प्रकारेश अपना काम बना ही लेंगे। आज आप काफी तेजी से काम समाप्त करेंगे। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।
कन्या
पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे वो आज पूर्ण हो सकता है। इन्टरनेट का सार्थक इस्तेमाल करेंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिए।
तुला
किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में आपको मैनेजमेन्ट दुरुस्त करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिल सकती है। ऑफिस का माहौल बहुत ही शान्त और सहयोगात्मक रहेगा।
वृश्चिक
काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अंबार रहेगा। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको धोखा दे सकते हैं। परिवार के साथ डिनर करेंगे।
धनु
आप नए कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। सम्पत्ति में निवेश करने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुत शुभ समाचार मिलेंगे।
मकर
महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिये। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। उपलब्धियों पर ज्यादा अहंकार न करें।
कुंभ
व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी।
मीन
कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। किसी से आपको झूँठ नहीं बोलना चाहिये। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें।
