जासूसी कांड: अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, पूछा- इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कथित जासूसी कांड की जांच जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) कराने की मांग …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कथित जासूसी कांड की जांच जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) कराने की मांग तक कर डाली।

अखिलेश यादव ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सपा जासूसी के सख्त खिलाफ है। यह जानना जरूरी है कि भाजपा को लोगों का भारी समर्थन हासिल है, उसके बाद भी जासूसी कराने की भाजपा को क्यों जरूरत पड़ी। हम इस जासूसी के लिए जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की मांग करते हैं।

वहीं इस जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष एक जुट है और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे है और जांच की मांग कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा भी हुआ है।

संबंधित समाचार