बदायूं: बाप ने बेटी को मारी गोली, युवक के साथ भाग जाने की दी थी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/बिल्सी, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते एक पिता ने अपनी जवान बेटी के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मृतका की मां ने अपने पति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्याभियुक्त पिता को घटना के बाद ही मौके से पकड़ लाई और आला कत्ल तमंचा भी …

बदायूं/बिल्सी, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते एक पिता ने अपनी जवान बेटी के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मृतका की मां ने अपने पति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्याभियुक्त पिता को घटना के बाद ही मौके से पकड़ लाई और आला कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया। इस घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव निवासी फिरासत का सोमवार की अल सुबह लगभग 4.30 बजे अपनी बेटी मुस्कान (17) से विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान आक्रोशित पिता ने अपनी बेटी को सिर में गोली मार दी। जिससे उसका भेजा उड़ गया और उसने तड़प-तड़पकर मौके पर दम तोड़ दिया।

इस बारदात के बाद घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में सूचना पर पहुंची बिल्सी थाना पुलिस ने हत्याभियुक्त फिरासत को मय आला कत्ल तमंचा 315 वोर गिरफ्तार कर लिया। पिता ने घटना पर कोई अफसोस नहीं जताया है।
पूरे प्रकरण में मृतका युवती की मां मीना ने अपने पति फिरासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

मीना ने पुलिस को बताया कि सोमवार को अल सुबह उठते ही मुस्कान और उसके पिता फिरासत के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद के दौरान मुस्कान ने अपने पिता से कहा कि वह गांव के युवक साहिल के साथ भाग जाएगी। इसके बाद गुस्से में आए उसके पति तमंचा निकाल लाए।

मुस्कान की बड़ी बहन मोमीन ने बचाने को प्रयास किया लेकिन गुस्सा से बेकाबू उसके पति ने बेटी मुस्कान के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल, फिरासत के मकान को सील कर दिया गया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं मुख्यालय भेज दिया है। यहां बता दें कि फिरासत के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। मुस्कान सबसे छोटी होने के कारण परिवार वालों की सबसे लाड़ली थी।

इधर, घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची बिल्सी थाना पुलिस ने हत्याभियुक्त को घर में ही दबोच लिया। आला कत्ल 315 बोर तमंचा भी बरामद कर लिया। पूछताछ के डर से गांव का साहिल भी गांव से फरार है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं एक बेटी की पिता द्वारा निर्मम हत्या को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े-

महाराष्ट्र में वर्षाजनित हादसों में मृतक संख्या बढ़कर 164 हुई, 100 लोग लापता

संबंधित समाचार