एमी विर्क और सोनम बाजवा की फिल्म ‘पुवाड़ा’ इस दिन होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एमी विर्क और सोनम बाजवा की जोड़ी वाली पंजाबी फिल्म पुवाड़ा 12 अगस्त को रिलीज होगी। एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म पुवाड़ा, जिसका हिंदी में अर्थ पंगा है। फिल्म पुवाड़ा इस साल की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म रिलीज नही की जा सकी। आने …

मुंबई। एमी विर्क और सोनम बाजवा की जोड़ी वाली पंजाबी फिल्म पुवाड़ा 12 अगस्त को रिलीज होगी। एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म पुवाड़ा, जिसका हिंदी में अर्थ पंगा है।

फिल्म पुवाड़ा इस साल की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म रिलीज नही की जा सकी। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के बाकी गानों और पोस्टर को लॉन्च करने के साथ ही मेकर्स अपनी कास्ट के साथ फिल्म के मार्केटिंग कैंपेन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत, डेब्यूटेंट डायरेक्टर रुपिंदर चहल निर्देशित और अतुल भल्ला, पवन गिल, अनुराग सिंह, अमन गिल, बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित पुवाड़ा, 12 अगस्त को दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज़ की जाएगी।

संबंधित समाचार