बनना चाहते हैं सेना में अधिकारी तो ये रहा मौका, अधिकारियों के दस हजार और जवानों के एक लाख से अधिक पद खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सेना, वायु सेना, नौसेना और सैन्य चिकित्सा सेवा में अधिकारियों के करीब दस हजार और जवानों के एक लाख से अधिक पद खाली हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना में अधिकारियों के 7912, वायु सेना में 610, …

नई दिल्ली। सेना, वायु सेना, नौसेना और सैन्य चिकित्सा सेवा में अधिकारियों के करीब दस हजार और जवानों के एक लाख से अधिक पद खाली हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना में अधिकारियों के 7912, वायु सेना में 610, नौसेना में 1190 और सैन्य चिकित्सा तथा दंत सेवा में 444 पद खाली हैं।

सैन्य नर्सिंग सेवा में 693 पद खाली हैं। इसके अलावा सेना में जवान तथा जेसीओ के 90640, वायु सेना में 7104, नौसेना में 11927 तथा चिकित्सा सेवा 1206 पद खाली हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों तथा जवानों की कमी को पूरा करने के लिए कई उपाय कर रही है। इसके लिए युवाओं को जागरूक करने तथा प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल, कालेजों और अन्य संस्थानों में प्रेरक तथा मनोबल बढाने वाले व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में सेवा को आकर्षक बनाने के लिए भी अनेक कदम उठाये हैं।

संबंधित समाचार