…तो क्या पत्नी ने कराई पति की हत्या? पुलिस पर भी उठे सवाल! जानें क्या पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया रामगढ़ मार्ग ननकू दास की कुटी के पास रविवार की रात एक 28 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संग्रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में संग्रामपुर क्षेत्र के गांव तालुकदार का पुरवा …

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया रामगढ़ मार्ग ननकू दास की कुटी के पास रविवार की रात एक 28 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संग्रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में संग्रामपुर क्षेत्र के गांव तालुकदार का पुरवा मजरे गोरखापुर निवासी मृतक धर्मेंद्र कोरी (28) के ससुर राम दुलारे ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई की देर शाम लगभग 8:30 बजे आम पोखर निवासी जियालाल उनके दामाद धर्मेंद्र कोरी को लेकर गए और ननकू दास की कुटी सरैया रामगढ़ मार्ग के पास गोली मार दी। धर्मेंद्र को गंभीर हालत में संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा की 28 जून 2021को युवक पर प्राणघातक हमला हुआ था। पीड़ित व्यक्ति ने जान माल का खतरा बताते हुए संग्रामपुर पुलिस से न्याय की गुहार की थी। किन्तु पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हो गयी। पुलिस की लापरवाही के चलते दलित व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया । घटना की जानकारी मिलने पर अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुवाइना कर घटना की बारीकी से जाँच की और सँग्रामपुर पुलिस को घटना का जल्द से जल्द खुलासा किये जाने की बात कही है। वही इस मामले मे सँग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी की तलाश के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।

संदेह के घेरे मे मृतक की पत्नी

28 जून की रात में भी मृतक के ऊपर हमला हुआ था। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। उस समय थाने पर शिकायत हुई तो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने इतिश्री कर ली थी। आजतक आरोपी पकड़े नही गये, जबकि उस वक्त मृतक के बिस्तर पर गोली तक बरामद हुई थी। खास बात ये कि जानलेवा हमले और हत्या दोनों में पत्नी का मायके में रहना भी सवालों के घेरे में आ गया है। पत्नी पर पुलिस ने शंका जाहिर की है पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर रही है ।

एसपी दिनेश का बयान 

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजने का काम किया जायेगा ।

संबंधित समाचार