बदायूं: भैसों को पानी पिलाने गया किशोर तालाब में डूबा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भैसों को पानी पिलाने तालाब गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। गांव खिरिया बाकरपुर निवासी …

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भैसों को पानी पिलाने तालाब गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।

गांव खिरिया बाकरपुर निवासी धीरेंद्र (14) पुत्र हरवीर सिंह सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे गांव के पास ही स्थित एक तालाब में भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया था। इसी दौरान पानी पीते-पीते भैंसें तालाब के बीच में चली गईं। धीरेंद्र उन्हें बाहर निकालने के लिए तालाब में घुसा और खुद नहाने लगा। तालाब गहरा होने की वजह से धीरेंद्र डूबने लगा और जोर से चिल्लाया।

असम-मिजोरम सीमा विवाद में तड़ताई गोलियां… पुलिस के छह जवानों की मौत

चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर धीरेंद्र को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। धीरेंद्र के चाचा रामवीर यादव और पुलिसकर्मी अमित कुमार धीरेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

संबंधित समाचार