अयोध्या: पुलिस और भाकियू के कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक, मजिस्ट्रेट ने ऐसे कराया शांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष सुमन पान्डे के नेतृत्व डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने किसी तरह शांत कराया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरविंद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर भेजवाने …

अयोध्या। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष सुमन पान्डे के नेतृत्व डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने किसी तरह शांत कराया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरविंद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर भेजवाने का आश्वासन दिया। किसानों की मांग है कि तीनों काले कानून वापस लिए जाएं। एमएसपी को गारंटी कानून बनाया जाए।

डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के गोरखपुर मंडल के प्रभारी दिनेश कुमार दूबे भी पंचायत स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद किए। कहा कि दिल्ली कूच में पूर्वांचल से अयोध्या औऱ गोरखपुर मंडलके कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में कूच करें। मोदी सरकार जब तक तीनों अध्यादे वापस नहीं लेती, एमएसपी को गारंटी कानून नहीं बनाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अब किसान चुप नहीं बैठेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इनका इलाज गांव में करेगा। पंचायत में श्रीराम वर्मा, सुमनपान्डे, शिवप्रसाद पान्डे,अजय यादव, डॉ रामजनम वर्मा, लल्लू उपाध्याय, राम भवन यादव, राम प्रकाश वर्मा, संजीत यादव, ऋषिकेश, श्यामकली, गीता यादव, गंगाजली, उषा देवी, रामावती मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

संबंधित समाचार