बरेली: दो लोगों के झगड़े में पड़ोसी के घर पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जत नगर क्षेत्र में दो लोगों के झगड़े में एक युवती को हस्तक्षेप करना भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके मकान पर भी पथराव किया, जिसमें युवती घायल हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती को …

बरेली, अमृत विचार। इज्जत नगर क्षेत्र में दो लोगों के झगड़े में एक युवती को हस्तक्षेप करना भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके मकान पर भी पथराव किया, जिसमें युवती घायल हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना इज्जत नगर क्षेत्र की छोटी बिहार निवासी कामनी साहू पुत्री राजूलाल ने बताया कि सोमवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले शिवचरण के घर पर दूसरे पड़ोसी नंद किशोर, चंद्रपाल, राजीव लीलावती और काजल विवाद के बाद पथराव कर रहे थे। इस दौरान उनके घर पर भी ईंटें गिरी तो बाहर निकलकर विरोध किया। इसके बाद उक्त लोग उसके घर पर भी पथराव करने लगे, जिसमें वह भी घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: विरोध के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं का बढ़ाया समय

संबंधित समाचार