बरेली: हरुनगला में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दूधिए की मौत
अमृत विचार, बरेली। अचानक हाईटेंशन लाइन टूट कर दूधिए के ऊपर गिर गई । इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रीन पार्क के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया । इससे उसके नीचे खड़ा दूधिया झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम कमलजीत …
अमृत विचार, बरेली। अचानक हाईटेंशन लाइन टूट कर दूधिए के ऊपर गिर गई । इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रीन पार्क के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया । इससे उसके नीचे खड़ा दूधिया झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम कमलजीत यादव है।
बताया जाता है मृतक भूता का रहने वाला है, और हारूनगला में रहकर दूध का काम करता था। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है तार गिरने से एक मुल्लाजी भी घायल हुए थे लेकिन वह चले गए । कुछ लोगों की भीड़ वहां जुट गई थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उपखंड अधिकारी हारूनगला आर जे वर्मा ने बताया हादसे में एक दूधिया की मौत हुई है। विद्युत सुरक्षा एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके आधार पर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें…..
