रामपुर खबर: स्वतंत्रता दिवस तक 731 गरीबों को आशियाना देने की तैयारी, 328 लोगों का आवास के लिए हो चुका है चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस तक 731 गरीबों को आशियाना देने की तैयारी चल रही है। फिलहाल, 328 लोगों का चयन हो चुका है और 193 लोगों को प्रथम किश्त के 44 हजार रुपये जारी किए जा चुके हैं। पक्के घर का सपना हर भारतीय का है सरकार ने देशवासियों के सपनों में रंग भरने के …

रामपुर,अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस तक 731 गरीबों को आशियाना देने की तैयारी चल रही है। फिलहाल, 328 लोगों का चयन हो चुका है और 193 लोगों को प्रथम किश्त के 44 हजार रुपये जारी किए जा चुके हैं।

पक्के घर का सपना हर भारतीय का है सरकार ने देशवासियों के सपनों में रंग भरने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरु की। इस योजना के तहत वर्ष 2020-21 के लिए 3670 गरीबों का पक्का आवास बनाए जाने का लक्ष्य रामपुर जनपद को दिया गया था। जिसके सापेक्ष 2362 लोगों का चयन कर तीनों किश्ते जारी कर दी गई हैं जबकि, शेष पर कार्य चल रहा है। जबकि, वर्ष 2021-22 के लिए जनपद को 731 आवास बनाए जाने का लक्ष्य मिला है।

जिसके सापेक्ष 328 लोगों का चयन हो चुका है बकाया लोगों का 15 अगस्त तक चयन होगा। 193 लोगों का चयन हो चुका है लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के 44 रुपये भेज दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए लाभार्थी को तीन किश्तों में 1 लाख 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिसमें पहली किश्त 44 हजार, दूसरी किश्त 76 हजार और तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं।
—————-
शौचालय नहीं होने पर दिए जाएंगे 12 हजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए आवास में शौचालय नहीं होने पर 12 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा आवास निर्माण में मनरेगा के तहत लाभार्थी को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। जिसके तहत 201 रुपये प्रतिदिन दहाड़ी भी दी जाएगी।
——————–
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी का आवास निर्माण हो जाने के पश्चात लाभार्थियों को बिजली और गैस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लाभार्थियों का चयन कर 15 अगस्त तक सभी के खातों में प्रथम किश्त का पैसा भिजवा दिया जाएगा। जिन आवासों में शौचालय नहीं होगा उनके लाभार्थियों को 12 हजार रुपये अलग से खातों में भेज दिए जाएंगे।
पदमकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए

संबंधित समाचार