हमीरपुर: महिला ने भतीजे पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप
हमीरपुर। भाई की हत्या की धमकी दे चचेरा भाई नाबालिग बहन से करता रहा जबरियां दुष्कर्म करता रहा। इस बात की जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो उसने घटना की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ से करते हुए बताया कि उसका भतीजा ही तमंचा दिखाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है और …
हमीरपुर। भाई की हत्या की धमकी दे चचेरा भाई नाबालिग बहन से करता रहा जबरियां दुष्कर्म करता रहा। इस बात की जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो उसने घटना की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ से करते हुए बताया कि उसका भतीजा ही तमंचा दिखाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है और जब उसने विरोध किया तो वह उसके पुत्र की हत्या कर देने की धमकी दे रहा है। महिला ने नामजद शिकायत करते हुए बताया कि थाने में पुलिस ने उसकी शिकायत को शांतिभंग में दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ राठ से शिकायत करते हुए बताया कि बीते दिवस उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसका सगा भतीजा मुकेश बुरी नियत से पकड़कर कमरे के अंदर खीच रहा था। जब उसकी पुत्री ने विरोध करते हुए बचाव के लिए उसे आवाज लगाई तो वह मौके पर पहुंच गई । उसे देखकर मुकेश पुत्र की हत्या कर देने की धमकी देकर मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को मुकेश अवैध तमंचा दिखाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
जब बेटी ने इस बात का विरोध किया तो वह उसके पुत्र की हत्या कर देने की धमकी देकर पुत्री के साथ जबरियां दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि इस बात की शिकायत उसने थाना राठ में भी की है मगर पुलिस ने शांतिभंग करने की शिकायत दर्ज की है। महिला ने सीओ राठ से गुहार लगाते हुए लिखा कि उसकी बेटी का चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया जिससे आरोपी के हौसले बुलंद है और उसे व उसकी बेटी और बेटे को उससे जान का खतरा बना हुआ है।
