बाराबंकी: फंदे से लटकत मिला अधेड़ का शव, जानिए पुलिस ने क्या कहा?
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली नगर के पूरे मितई वार्ड अंतर्गत किराए के माकान में रहकर मजदूरी करने वाले एक अधेड़ युवक की लाश बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली नगर के पूरे मितई वार्ड अंतर्गत किराए के माकान में रहकर मजदूरी करने वाले एक अधेड़ युवक की लाश बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के करोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ामऊ पोस्ट वोहरपुर निवासी रामपाल सिंह पुत्र भीम सिंह नगर पंचायत हैदरगढ़ के पूरे मितई वार्ड निवासी भोलाबाबू के माकान में रहकर गांव गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यापार करता था सोमवार की देर शाम रामपाल सिंह अपने पुत्र अजय के साथ खाना खाया और कमरे में ही सो गया। जबकि उसका लड़का छत पर जाकर सो गया।
मंगलवार की सुबह किराये पर रह रहे अन्य लोगो ने रामपाल की लाश कमरे के अंदर लटकती देखी और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। अधेड़ की मौत की सूचना कोतवाली प्रभारी ओमवीर सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और बारीकी से जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अजय का कहना था की वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और कल घर से वापस आये थे। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
