संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, कोहराम
संभल/कैलादेवी,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सोमवार देर रात को संभल-गवां मार्ग पर अपने खेत में खड़ी धान की फसल की रखवाली करने के लिए जा रहा था। जैसे ही व्यक्ति लखनपुर पुल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारी दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल …
संभल/कैलादेवी,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सोमवार देर रात को संभल-गवां मार्ग पर अपने खेत में खड़ी धान की फसल की रखवाली करने के लिए जा रहा था। जैसे ही व्यक्ति लखनपुर पुल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारी दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे गये। डायल 112 पुलिस ने घायल घायल को निजी वाहन से रजपुरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी सोरन (38) पुत्र धर्म सिंह सोमवार देर रात में अपने खेत में खड़ी धान की फसल की रखवाली करने के लिए संभल-गवां मार्ग पर जा रहा था। व्यक्ति जैसे ही लखनपुर पुल के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी बीच गांव निवासी एक व्यक्ति की नजर घायल पर पड़ी तो उसने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति की पहचान गांव निवासी सोरन के रुप में की। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। गांव के किसी व्यक्ति ने पीआरवी 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने सोरन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
