कानपुर: पंचायती राज मंत्री ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा, किसानों से की ये बड़ी अपील
कानपुर। सीएसए द्वारा संचालित अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंत्री पंचायती राज विभाग भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र का भ्रमण कर किसानों के साथ वार्ता की। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. वीके कनौजिया ने मंत्री का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में केंद्र की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि …
कानपुर। सीएसए द्वारा संचालित अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंत्री पंचायती राज विभाग भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र का भ्रमण कर किसानों के साथ वार्ता की। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. वीके कनौजिया ने मंत्री का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में केंद्र की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों को केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषक प्रशिक्षण जैसे-रोजगार परक प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता प्रशिक्षण एवं नई फसल प्रजातियों के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तथा कृषि की नवीन तकनीकों के प्रयोग किसानों के प्रक्षेत्रों पर किए जा रहे हैं। जिससे जनपद के किसान भाई लाभान्वित हो रहे है।
इस अवसर पर मंत्री पंचायती राज भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नए शोधों एवं नवीन तकनीकों को किसान अवश्य अपनाएं। जिससे उनकी आमदनी दुनी हो। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, दूध उत्पादन जैसे व्यवसायियों को भी अपनाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक को सलाह दी की वे प्रशिक्षण के दायरा को और बढ़ाएं जिससे पूरे जनपद के किसानों लाभ मिल सके। किसान स्वावलंबी बने सके। उन्होंने कहा कि किसानों व कृषि वैज्ञानिकों तथा केंद्र व राज्य सरकार के अथक प्रयास से माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प पूर्ण हो रहा है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन केंद्र की ग्रह वैज्ञानिक डॉक्टर पूनम सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर माननीय पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उप निदेशक कृषि आर एन सिंह सहित कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉ. खलील खान, डॉक्टर चंद्रकला और जनपद के किसान महेंद्र सिंह बघेल, विवेक पाठक पूर्व प्रधान जलालाबाद, अरुण त्रिपाठी सहित जनपद के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
