बरेली: खन्नु मोहल्ले में टूटकर गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला
अमृत विचार,बरेली। हारूनगला में बिजली की हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने का कारण मंगलवार की सुबह दूधिया की मौत हो गई थी। उसके बाद तेज बारिश में मंगलवार की देर रात किला केंद्र से जुड़े खन्नु मोहल्ले में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरने की वजह से सड़क पर करंट फैलने …
अमृत विचार,बरेली। हारूनगला में बिजली की हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने का कारण मंगलवार की सुबह दूधिया की मौत हो गई थी। उसके बाद तेज बारिश में मंगलवार की देर रात किला केंद्र से जुड़े खन्नु मोहल्ले में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया।
तार गिरने की वजह से सड़क पर करंट फैलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने किला बिजली उपकेंद्र पर तार टूटने की सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बिजली के तार को बदलकर सप्लाई को चालू कराया तार टूटने के चलते करीब 2 घंटे तक क्षेत्र में बिजली गुल रही।
इसे भी पढ़ें….
