Tokyo Olympics: भारत के लिए अच्छी खबर, मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। दो बार की एशियाई चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) ने बुधवार को यहां ओलंपिक खेलों में पदार्पण करते हुए शुरूआती मुकाबले में अल्जीरिया की इचरक चाएब को 5-0 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 30 साल की भारतीय ने पूरे मुकाबले के दौरान अपने से 10 साल जूनियर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा …

टोक्यो। दो बार की एशियाई चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) ने बुधवार को यहां ओलंपिक खेलों में पदार्पण करते हुए शुरूआती मुकाबले में अल्जीरिया की इचरक चाएब को 5-0 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 30 साल की भारतीय ने पूरे मुकाबले के दौरान अपने से 10 साल जूनियर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाए रखा। हरियाणा की मुक्केबाज दाहिने हाथ के सीधे दमदार मुक्कों से नियंत्रण बनाए हुए थीं और उन्हें चाएब के रिंग में असंतुलन का भी काफी फायदा मिला।

तीनों राउंड में रानी का दबदबा रहा जबकि चाएब भी अपना पहला ओलंपिक खेल रही थीं लेकिन वह मुक्के सही जगह नहीं जड़ पा रही थीं। रानी ने पूरी बाउट के दौरान जवाबी हमले किए जबकि चाएब भी दमदार मुक्के लगाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन वे अपने लक्ष्य से चूकते रहे। रानी अब 31 जुलाई को क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता, दो बार की एशियाई चैम्पियन और पूर्व विश्व स्वर्ण पदक विजेता चीन की लि कियान से भिड़ेंगी। चीन की 31 साल की मुक्केबाज का पूजा के खिलाफ रिकार्ड शानदार है।

वह भारतीय मुक्केबाज को 2014 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में और पिछले साल जोर्डन में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भी हरा चुकी हैं। रानी का ओलंपिक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वह कंधे की चोट (2017) से जूझती रहीं जिससे उनका करियर खत्म होने का भी डर बना हुआ था, उनका हाथ भी जल गया (2016) था। वित्तीय सहयोग की कमी के बावजूद वह यहां तक पहुंची हैं। उनके पिता पुलिस अधिकारी हैं जो उन्हें इस खेल में नहीं आने देना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी आक्रामक लोगों के लिए ही है। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था, ”मार लग जाएगी। मेरे पिता ने यही कहा था। उन्होंने कहा था कि यह खेल मेरे लिए नहीं है क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी केवल आक्रामक (गुस्सैल) लोग ही करते हैं।”

गुरूवार को छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया की इनग्रिट वालेंसिया के सामने होंगी जिससे यह भारतीय मुक्केबाज दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों बार जीत दर्ज की थी। पुरूषों के वर्ग में पदार्पण कर रहे सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) प्री क्वार्टरफाइनल चरण में जमैका के रिकार्डो ब्राउन से भिड़ेंगे। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश सुपर हेवीवेट वर्ग में भारत की ओर से कट हासिल करने वाले पहले मुक्केबाज हैं। खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले 9 मुक्केबाजों में से मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा) और आशीष चौधरी (75 किग्रा) शुरूआती दौर के मुकाबले हारने के बाद बाहर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें…

Tokyo Olympics: तीरंदाजी में मेडल जीतने का सपना टूटा, प्रवीण और तरुणदीप हुए बाहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता