अमेठी: ‘आप’ महिला नेत्री ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जनपद अमेठी में आम आदमी पार्टी द्वारा यूपी जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि के समक्ष आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जनपद में यूपी जोड़ो अभियान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह रही। कार्यक्रम का आयोजन मुंशीगंज थाना …

अमेठी। जनपद अमेठी में आम आदमी पार्टी द्वारा यूपी जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि के समक्ष आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जनपद में यूपी जोड़ो अभियान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह रही। कार्यक्रम का आयोजन मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी ग्राम सभा व बहादुरपुर ब्लॉक के मोहय्या केसरिया में मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा चुनाव अभियान शंखनाद करते हुए बृज कुमारी सिंह ने प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर नौजवान महिला तथा संविदा कर्मी उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं ।

भाजपा सरकार में लोगों कोअपने हक और अधिकार की बात करने पर पुलिस की लाठियां खानी पड़ती है यही नहीं मीडिया के द्वारा आम जन मानस के सामने सरकार की सच्चाई दिखाने पर ईडी जैसे अपने हथियार से प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार की विदाई निश्चित ही तय है दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आप पार्टी की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम मुख्य आयोजक अनिल तिवारी प्रभारी विधानसभा अमेठी,सूरज पाल यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट इंद्रेश यादव ने किया। कार्यक्रम को आप पार्टी जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा आप पार्टी की नीतियों से लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं निश्चित ही प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनेगी। यूपी जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन बहादुरपुर ब्लॉक के मोहय्या केसरिया में आयोजक प्रीतेश सिंह के नेतृत्व में भी किया गया जहां ग्राम प्रधान राकेश कुमार मौर्य, जैदगुरु, राम-लखन सहित दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर जिला महासचिव पलटू राम श्याम नारायण पांडे चंद्रजीत यादव बजरंग सिंह छेदी सिंह गीता गुप्ता ठाकुर प्रसाद विजय कुमार पाल रमेश चंद्र राहुल यादव कृष्ण कुमार तिवारी अजय मौर्या सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-3.

संबंधित समाचार