काम के आधार पर हुई सरकारी अधिकारियों की समीक्षा, 196 अधिकारी नपे, समय-पूर्व सेवानिवृत्त
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में सूचित किया कि पिछले तीन साल में अपेक्षाजनक काम नहीं करने वाले कुल 196 सरकारी अधिकारियों को समय-पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया। सरकार ने कहा कि कुल अधिकारियों में 111 समूह ए के और 85 अधिकारी समूह बी के थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक …
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में सूचित किया कि पिछले तीन साल में अपेक्षाजनक काम नहीं करने वाले कुल 196 सरकारी अधिकारियों को समय-पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया। सरकार ने कहा कि कुल अधिकारियों में 111 समूह ए के और 85 अधिकारी समूह बी के थे।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ”सरकारी कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा सतत प्रक्रिया है और केंद्र सरकार कामकाज तथा ईमानदारी के आधार पर लंबे समय से अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करती आ रही है।”
