मुरादाबाद: 63वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे किसान
मुरादाबाद/बिलारी,अमृत विचार। बुधवार को बिलारी क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहिम पर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन का बेमियादी धरना 63वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है, इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कहा कि जब तक तीनों कृषि बिल रद्द होने के साथ …
मुरादाबाद/बिलारी,अमृत विचार। बुधवार को बिलारी क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहिम पर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन का बेमियादी धरना 63वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है, इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
कहा कि जब तक तीनों कृषि बिल रद्द होने के साथ किसानों की अन्य मागों को भी पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि अब गाजीपुर बॉर्डर पर किसान संख्या बढ़ाएंगे और ट्रैक्टर ट्रालियां से वहां पहुंचेंगे। आगामी एक अगस्त को धरना स्थल टोल प्लाजा पर एक बड़ी मीटिंग की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
धरने में मुख्य रूप से रनबीर सिंह यादव,जयवीर सिंह, मनोज चौधरी, संदीप, भानु यादव, मित्रपाल, कोकाराम यादव, हर किशोर, बंटी, राजू नरेश ठाकुर, बबलू, बृज किशोर, रामवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, भूप सिंह, संदीप, चंद्रपाल यादव आदि किसान मौजूद रहे।
