कुशीनगर: बीवी का गला रेतकर शौहर ने फेंका, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र में शौहर ने बीवी का गला रेत दिया। मरा समझ कर फेंक दिया मगर महिला जीवित निकली और सुबह जुटे लोगों को आपबीती सुना कर बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार की भोर में कुछ लोग …

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र में शौहर ने बीवी का गला रेत दिया। मरा समझ कर फेंक दिया मगर महिला जीवित निकली और सुबह जुटे लोगों को आपबीती सुना कर बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार की भोर में कुछ लोग चौराहे पर दुकान खोलने जा रहे थे। सुगौली चौराहे के पास ही एक झोपड़ी के किनारे एक औरत बेसुध पड़ी कराह रही थी। नजदीक जाकर लोगों ने देखा तो उसका गला कटा हुआ था।

ग्रामीणों के पूछताछ में महिला ने बताया पति तथा एक अन्य ने मार कर आधी रात को फेंक दिया और फरार हो गए। महिला के अनुसार वह धीरे धीरे चौराहे पर पहुँची और बैठ गई। उसने अपनी पहचान रेहाना पुत्री मैनुद्दीन निवासी बढ़ेया पिपरपाती निचलौल बताई। उसकी शादी खड्डा क्षेत्र निवासी सद्दाम सिद्दीकी से हुई है। सद्दाम ने हाल ही में एक और शादी कर ली है।

ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर विवाहिता महिला को इलाज कराने जिला अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया की उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार