लविवि: स्नातक प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे सौ बहुविकल्पीय प्रश्न, ऐसे होगी मार्किंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। स्नातक के प्रत्येक पाठ्यक्रम की होने वाली प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह निर्णय लखनऊ विश्वविद्याल की प्रवेश समिति की ओर से लिया गया है। फिलहाल प्रवेश परीक्षा की तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लविवि प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय सत्र 2021-22 की स्नातक प्रवेश परीक्षा का …

लखनऊ। स्नातक के प्रत्येक पाठ्यक्रम की होने वाली प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह निर्णय लखनऊ विश्वविद्याल की प्रवेश समिति की ओर से लिया गया है। फिलहाल प्रवेश परीक्षा की तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लविवि प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय सत्र 2021-22 की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था से जुड़ने वाले सहयुक्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रवेश के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। गलत जवाब पर अंक काटे नहीं जाएंगे। प्रत्येक प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की होगी। साथ ही स्नातक के प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में कई विषयों के लिए प्रश्न पत्र का स्वरूप तय हो गया है और इसी के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बीए एवं बीए आनर्स के लिए हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र विषयों के इण्टरमीडिएट (10+2) स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं, बी.काम एवं बीकाम आनर्स में कामर्स, एकाउंटिग,कामर्शियल मैथ्स, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर के इंटरमीडिएट (10+2)स्तर के प्रश्न, बीएससी मैथ्स में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित के इण्टरमीडिएट स्तर (10+2) के प्रश्न एवं मानसिक अभियोग्यता तथा कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान, बीएससी बायोलॉजी में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान ,जीव विज्ञान के इंटरमीडिएट (10+2) स्तर के प्रश्न एवं मानसिक अभियोग्यता तथा कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान और एलएलबी इंटीग्रेटेड फ़ाइव इयर में इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र इंटरमीडियट स्तर(10+2)स्तर के एवं तार्किक परीक्षण, मानसिक अभियोग्यता,सामान्य विधिक जागरूकता से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

संबंधित समाचार