पीलीभीत: कैश वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गजरौला (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा कॉलोनी निवासी आशीष सरकार पुत्र अनिल सरकार मोटरसाइकिल से बिठौरा कला से अपने गांव आ रहा था। मुड़ेला पुलिया नहर के पास पीछे से आ रहे कैश वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। पैर कट जाने से …
गजरौला (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा कॉलोनी निवासी आशीष सरकार पुत्र अनिल सरकार मोटरसाइकिल से बिठौरा कला से अपने गांव आ रहा था। मुड़ेला पुलिया नहर के पास पीछे से आ रहे कैश वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। पैर कट जाने से घायल का खून अधिक बह गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर गजरौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल की हालत अधिक नाजुक होने पर बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय बाइक सवार घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रीना सरकार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं। कपिल सरकार (17) और अमित सरकार (15)। सड़क हादसे में दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है।
