उन्नाव: प्रेमिका की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने उठाया यह बड़ा कदम, मचा कोहराम
उन्नाव। बीते दिनों उन्नाव जिले के थाना दही क्षेत्र के लखनऊ बाईपास स्थित मंदिर परिसर में प्रेमी से नाराज महिला ने फुफेरी बहन व साथी युवको के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध होकर अप्रवासी युवक ने मंगलवार की देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों …
उन्नाव। बीते दिनों उन्नाव जिले के थाना दही क्षेत्र के लखनऊ बाईपास स्थित मंदिर परिसर में प्रेमी से नाराज महिला ने फुफेरी बहन व साथी युवको के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध होकर अप्रवासी युवक ने मंगलवार की देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर उपचार के लिए ले जा रहे थे इसी दरम्यान युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर महिला समेत उसके साथियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इन्दिरा नगर निवासी किशन कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार जोकि कुवैत में रहकर नौकरी करता था। फरवरी में अनूप कुमार विदेश से घर आया था। बीते मंगलवार की शाम को अनूप कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया बेटे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखकर हैलट कानपुर रेफर कर दिया। अनूप को उपचार के लिए हैलट कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर लाये और कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटना के बावत मृतक के पिता का आरोप है कि सोमवार देर शाम प्रेमिका व उसकी फुफेरी बहन ने फोन कर उसके पुत्र को आवास विकास लखनऊ बाईपास स्थित मां पूर्णा देवी मंदिर बुलाया था। जहां पर किसी बात से नाराज प्रेमिका ने अपनी फुफेरी बहन व आधा दर्जन युवकों के साथ मिलकर उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से सिर, आंखों, दांतों में गंभीर चोटें आ गई। किसी तरह से वह जान बचाकर घर पहुंच परिजनों आप बीती बताई। पिता ने प्रेमिका व फुफेरी बहन तथा साथीं युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके पुत्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता किशन ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पुत्र अनूप कुमार का रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होनें बताया कि पुत्र की प्रेमिका का पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मायका है और उसकी एक फुफेरी बहन शहर के कचौड़ी गली में रहती है। जहां प्रेमिका अक्सर आया जाया करती है। तहरीर में बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
