लखनऊ: कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हाल जानने पहुंची उमा भारती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में चल रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती बुधवार को …

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में चल रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती बुधवार को कल्याण सिंह का हालचाल जानने पीजीआई पहुंची।
कल्याण सिंह बातचीत करने की हालत में नहीं हैं।

ऐसे में उमा भारती ने डॉक्टरों और परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज हो रहा है।

उमा ने की स्वस्थ होने की कामना
कल्याण का हालचाल जाने के बाद उमा भारती ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हम सब लोगों के बीच स्वस्थ होकर जल्द वापस आएं। उन्होंने लिखा, आज जब मैं पीजीआई लखनऊ में अपने बड़े भाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए उनके सामने पहुंची तो जैसे यादों के गलियारों में पहुंच गई। कल्याण सिंह भारत के राजनीति की दुर्लभ व्यक्तित्व हैं।

संबंधित समाचार