बरेली: साइबर ठग ने खुद को फौजी बताकर महिला से की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ तबादला होने का हवाला देकर धोखेबाज ने फौजी बनकर महिला से ₹21,916 रुपए की ठगी कर ली। उसने फेसबुक पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन दिया था। इसके बाद महिला को झांसे में लेकर 4 बार में रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आईटी …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ तबादला होने का हवाला देकर धोखेबाज ने फौजी बनकर महिला से ₹21,916 रुपए की ठगी कर ली। उसने फेसबुक पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन दिया था। इसके बाद महिला को झांसे में लेकर 4 बार में रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर में रामेश्वरम कॉलोनी निवासी अंशिका ने बताया कि 12 जुलाई को उन्होंने फेसबुक पर एक स्कूटी बिकने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने स्कूटी खरीदने के लिए संपर्क किया तो उसे बेचने वाले ने उन्हें बताया कि वह सेना में है। उसका तबादला लखनऊ हो गया है। इसलिए वह स्कूटी बेच रहा है। उसने अपना आईकार्ड भी महिला को दिखाया। इसके बाद स्कूटी बुक कर दी गई।

उसने महिला को एक बार कोड भेजा। कहा कि इसे स्कैन करके भेज दो। महिला ने गूगल पे से उसे 1630 रुपये भेज दिए। उसने फेसबुक पर परवीन कुमार के नाम से एक क्लिप भेजी और कहा कि रुपये मिल गए हैं। आपको जल्दी स्कूटी मिल जाएगी। आपकी स्कूटी तिलहर तक आ चुकी है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आप 7142 रुपये अकाउंट में भेज दो जिस पर महिला ने दोबारा 7142 रुपए दो बार में भेज दिए। इसके बाद धोखेबाज ने फेसबुक पर स्लिप भेजकर कहा कि आपका ईमेल वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। ₹5999 और भेज दो महिला ने वह रुपए भी उसके खाते में भेज दिए।

इस तरह से ठग ने उससे ₹21,913 रुपए ठग लिए। अब रुपए वापस मांगने पर आरोपी महिला को धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

संबंधित समाचार