बरेली: एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी, काम पर लौटीं 23 एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मांगों को लेकर रबर फैक्ट्री में हड़ताल पर डटे एंबुलेंस कर्मचारियों से अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर ड्यूटी नहीं करने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके बाद बुधवार को 23 एंबुलेंस कर्मचारी ड्यूटी …

बरेली, अमृत विचार। मांगों को लेकर रबर फैक्ट्री में हड़ताल पर डटे एंबुलेंस कर्मचारियों से अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर ड्यूटी नहीं करने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके बाद बुधवार को 23 एंबुलेंस कर्मचारी ड्यूटी पर वापस आ गए। उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। काम पर नहीं लौटे कर्मचारियों को मंगलवार रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले जाया गया। धरना खत्म करने की चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।

पूरे प्रदेश में सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिले में 82 एंबुलेंस रबर फैक्ट्री के पास खड़ी कर कर्मचारी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अब शासन के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारियों से सख्ती से निपटने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार रात कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचरियों को पुलिस ने उठा लिया और थाने ले गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। देर रात कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार खत्म करने का निर्देश देकर थाने से छोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य बहिष्कार कर रहे एंबुलेंस कर्मियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन के कड़े कदम को देखते हुए एंबुलेंस कर्मचारियों का रुख नरम हो गया है। मंगलवार को देर रात सभी ब्लॉकों में एक-एक एंबुलेंस को ड्यूटी पर लगाया गया।

डा. बलवीर सिंह, सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार खत्म कर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। शासन से आए निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों से संपर्क कर एस्मा के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

संबंधित समाचार