बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर लगा जाम
बरेली, अमृत विचार। ईंट पजाया चौराहे पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे वहां पर रात से सुबह तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं स्कूटी सवार को दिल्ली की एक एम्स में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस के रहने …
बरेली, अमृत विचार। ईंट पजाया चौराहे पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे वहां पर रात से सुबह तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं स्कूटी सवार को दिल्ली की एक एम्स में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस के रहने वाले गौरव का माधववाड़ी में साइकिल का गोदाम है। वह मंगलवार देर रात गोदाम बंद करके स्कूटी से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच ईंट पजाया चौराहे पर स्टेडियम रोड की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है की ट्रक चालक ने गिरने के बाद गौरव के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। जिसकी वजह से उनकी दोनों टांगे कुचल गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना घायल के परिजन को दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। घायल को पहले शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तबियत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। गौरव के रिश्तेदार राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली से रेफर करने के बाद वह उसे लेकर तत्काल दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में पहुंचे।
जहां उन्होंने बताया कि गौरव का बायां पैर डॉक्टरों को काटना पड़ा है। ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने से बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बार-बार जाम लगता रहा। बुधवार को एसएसपी को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रक चालक और उसके मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
