बरेली: असाइनमेंट जमा करने की तारीखों में फिर हो सकता है बदलाव
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओपन बुक माध्यम से स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा के असाइनमेंट जमा करने की तारीखों में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। 19 अगस्त और 22 अगस्त को त्योहार हैं। इन तिथियों को लेकर सबसे ज्यादा बरेली कॉलेज के शिक्षक परेशान हैं, क्योंकि यहां हजारों …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओपन बुक माध्यम से स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा के असाइनमेंट जमा करने की तारीखों में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। 19 अगस्त और 22 अगस्त को त्योहार हैं। इन तिथियों को लेकर सबसे ज्यादा बरेली कॉलेज के शिक्षक परेशान हैं, क्योंकि यहां हजारों की संख्या में छात्र असाइनमेंट जमा करने आएंगे।
महाविद्यालय प्रशासन जल्द ही इस संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत करायेगा। बरेली कॉलेज के शिक्षक असाइनमेंट जमा करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय मांग रहे हैं। एक बार फिर से तिथियों में बदलाव की वजह से असाइनमेंट जमा करने में देरी के साथ रिजल्ट जारी करने में भी देरी होगी, क्योंकि अभी अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है।
शासन ने 31 अगस्त तक रिजल्ट जारी करने की प्रस्तावित तिथि निर्धारित की है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहली बार ओपन बुक माध्यम से प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं करा रहा है। पहले 16 से 18 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया था। बाद में इसमें बदलाव किया गया।
अब 19 अगस्त से 23 अगस्त तक स्नातक द्वितीय और 24 अगस्त से 28 अगस्त तक स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने का शेड्यूल जारी किया है। शिक्षकों का कहना है कि 19 अगस्त को मोहर्रम और 22 अगस्त को रक्षाबंधन और रविवार भी है।
