अब रामपुर जिला अस्पताल में ही होगी आरटीपीसीआर जांच
रामपुर,अमृत विचार। आरटीपीसीआर जांच अब जिला अस्पताल में ही होगी इसके अलावा डी-डायमर, आईएल-6 और फैरीटीन के नमूने जांच के लिए अन्य जनपदों को नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा एक वक्त में 150 लोगों को 10 एलपीएम ऑक्सीजन भी मिल सकेगी। कोरोना क मरीजों की आरटीपीसीआर जांच लखनऊ या अलीगढ़ से कराई जाती थी जिसके …
रामपुर,अमृत विचार। आरटीपीसीआर जांच अब जिला अस्पताल में ही होगी इसके अलावा डी-डायमर, आईएल-6 और फैरीटीन के नमूने जांच के लिए अन्य जनपदों को नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा एक वक्त में 150 लोगों को 10 एलपीएम ऑक्सीजन भी मिल सकेगी।
कोरोना क मरीजों की आरटीपीसीआर जांच लखनऊ या अलीगढ़ से कराई जाती थी जिसके चलते मरीजों को तीसरे दिन जांच रिपोर्ट मिल पाती थी। कभी-कभी जांच रिपोर्ट नहीं आती थी और कभी नमूने फेल हो जाते थे। जिससे मरीजों को कोरोना के इलाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की पहल पर रामपुर जिला अस्पताल में 15 अगस्त तक लैब का चालू करने की तैयारी है। डी-डायर मशीन से खून कितना गाढ़ा हुआ इसकी जांच होती है। आईएल-6 मशीन कोरोना इंफेक्शन कितना है यह जानकारी देती है जबकि, फैरीटीन मशीन खून में आयरन की मात्रा को बताएगी। इन मशीनों और लैब पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं लैब में एक-एक हजार टेस्टिंग किट भी उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल लैब में यह होंगी उपलब्ध मशीनें
. डी-डायमर, आईएल-6, फैरीटीन, सीटी स्कैन, एक्सरे
महिला जिला अस्पताल में भी लगेगा आक्सीजन प्लांट
जिला अस्पताल में 150 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट पहले से कार्य कर रहा है। 1000 एलपीएम आक्सीजन प्लांट 15 अगस्त तक आक्सीजन बनाना शुरु कर देगा। इसके अलावा 400 एलपीएम को आक्सीजन प्लांट महिला जिला अस्पताल में लगाने की तैयारी चल रही है। इसकी स्वीकृति 22 जुलाई को मिली है।
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में जरूरी लैब और आक्सीजन प्लांट लगवा दिए गए हैं। जांच के लिए मरीजों के तीमारदारों को काफी पैसा खर्च करना पड़ता था। लेकिन,अब कोरोना की तमाम जांचे रामपुर जिला अस्पताल में ही हो सकेंगी इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपने प्रयास से जिला अस्पताल में 30 लाख की लागत से लैब तैयार कराई है।
डा. पंकज द्विवेदी, नोडल अधिकारी
