बाराबंकी: पोस्टमार्टम हॉउस के डी-फ्रीजर खराब, दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुहाल
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के पोस्टमार्टम हॉउस में लावारिस शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखे जाने का प्रावधान है। यह शव सुरक्षित रह सके इसके लिए यहां डी-फ्रीजर कि सुविधा है। लेकिन काफ़ी दिनों से इसके खराब हो जाने के बावजूद इसकी मरम्मत कराने से जिम्मेदार बचते नज़र आ रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप शव …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के पोस्टमार्टम हॉउस में लावारिस शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखे जाने का प्रावधान है। यह शव सुरक्षित रह सके इसके लिए यहां डी-फ्रीजर कि सुविधा है। लेकिन काफ़ी दिनों से इसके खराब हो जाने के बावजूद इसकी मरम्मत कराने से जिम्मेदार बचते नज़र आ रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप शव कुछ ही घंटो में इस भीषण गर्मी के मौसम में खराब होने लग रहे है। शवों के खराब होने के बाद उससे निकलने वाली दुर्गन्ध से लोगो का जीना दुश्वार हो गया है।
पोस्टमार्टम हाउस के पीछे विकास खण्ड बंकी पुलिस क्लब और बाहर कि सड़क पर दुकानों पर भी लोगो को इस दुर्गन्ध से परेशानी हो रही है। दुर्गन्ध का आलम यह है कि लोगो को जी मितलाने और सिरदर्द जैसी तकलीफ कि शिकायत करते देखे जा सकते है। विकास खण्ड बंकी कि तरफ ज़ब हवा का रुख होता है तो यहां लोग अपने कार्यालय के कमरों का दरवाजा बंद करके इससे बचने का उपाय ढूंढ़ते है। वही डीफ्रीजर की खराबी शवों की दुर्दशा का कारण बन रही जिससे बाद में उसकी पहचान में मुश्किल होना आम बात है।
सीएमओ ने डी-फ्रीजर बनवाने का दिया आदेश
पोस्टमार्टम हॉउस के खराब पड़े डीफ्रीजर के बारे में संवादाता ने सीएमओ रामजी वर्मा उनको अवगत कराये जाने पर उन्होने कहा कि मै अभी आदेश देकर इनको दुरुस्त कराने के आदेश जारी कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को यह काम शुरू कराते हुऐ तत्काल सही कराकर इस समस्या का निदान किया जायेगा।
