गोरखपुर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। अपने ही घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। घटना शाहपुर इलाके के मोहनापुर की है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों कि फिहलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शाहपुर …

गोरखपुर। अपने ही घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। घटना शाहपुर इलाके के मोहनापुर की है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों कि फिहलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शाहपुर इलाके के मोहनापुर ओबा टोला निवासी साहेब निषाद (24) पुत्र सरवन निषाद शटरिंग का काम करता था। रोज की तरह बुधवार की रात भी वह काम से आने पर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह काफी देर बीत जाने के बाद जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गये। वह कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जुट गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

संबंधित समाचार