लखीमपुर-खीरी: घर में कहासुनी से नाराज युवक ने शारदा में लगाई छलांग
खमरिया/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घर में मामूली कहासुनी हो जाने पर एक युवक ने गुरुवार की सुबह ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पीएसी की बटालियन को बुलाकर खोजबीन शुरू करवा दी लेकिन देर शाम तक नदी में काम्बिंग कर रहे गोताखोरों को लापता युवक का सुराग नहीं मिल सका है। …
खमरिया/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घर में मामूली कहासुनी हो जाने पर एक युवक ने गुरुवार की सुबह ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पीएसी की बटालियन को बुलाकर खोजबीन शुरू करवा दी लेकिन देर शाम तक नदी में काम्बिंग कर रहे गोताखोरों को लापता युवक का सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों में कोहराम मच गया।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी सतेंद्र कटियार (33) पुत्र छेदी लाल ने गुरुवार की सुबह घर से बाइक से ऐरा पुल पर आया और नदी में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव में बह गया। वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर दलबल के साथ पहुंचे खमरिया चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पांडेय को सतेंद्र की बाइक व चप्पल मिलीं।
जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिवारीजन भी आ गए। पुलिस से किसी प्रकार की मदद न पाकर सैकड़ों लोगों के साथ पुल के दोनों तरफ जाम लगा दिया जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों की नाराजगी भांपकर थानाध्यक्ष ईसानगर ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

इसके बाद 8वीं बटालियन पीएसी के कमांडर अनिल राय 10 गोताखोरों के साथ पहुंचे और नदी में डूबे सतेंद्र की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक सतेंद्र का गोताखोर पता नहीं लगा सके। अनिल राय ने बताया कि सुबह से ही नदी में एक टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सतेंद्र से घरेलू समस्या को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। वह गुरुवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था। बाद में किसी ने उसकी बाइक को पुल पर खड़ी देखा तो परिजनों को सूचना दी।
शशि थरूर ने ‘बिहारी गुंडा’ विवाद पर भाजपा को घेरा, कहा- संसदीय समिति को बना दिया ‘पिंग पोंग’ मैच
