बरेली: कदम-कदम पर खतरा बनी स्मार्ट सिटी की सड़कें
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सड़कों का हाल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। बरसात में सड़कों के गड्ढे होने और उनके उखड़ने का सिलसिला जारी रहने से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बारिश के चलते उनकी अब मरम्मत भी नहीं कराई जा पा रही है। ऐसे में इन सड़कों की हालत …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सड़कों का हाल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। बरसात में सड़कों के गड्ढे होने और उनके उखड़ने का सिलसिला जारी रहने से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बारिश के चलते उनकी अब मरम्मत भी नहीं कराई जा पा रही है। ऐसे में इन सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब होने की संभावना बनी हुई है।
शहर की तमाम मुख्य सड़कें खराब हो रही हैं। पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क काफी खराब हो गई है। डिवाइडर के पास में कई मीटर सड़क पर दरार है, परेशानी का कारण बनी हुई है। इसकी मरम्मत न होने से यहां हादसे की आशंका है। यहां कुछ महीने पहले सीवर लाइन बिछाने का काम हुआ था। उधर धर्मकांटा से त्रिवटीनाथ मंदिर की ओर भी सड़क लगातार खराब हो रही है। बारिश और जलभराव की वजह से रोड पर जगह-जगह डामर उखड़ गई है। बजरी फैलने से बाइक-स्कूटी वाले अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। शहर के मुख्य सड़कों में शामिल होने के बावजूद इस रोड को ठीक नहीं कराया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी में पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर भी नाला निर्माण का काम चल रहा है। सड़क की खुदाई के चलते मिट्टी पूरे रोड पर फैली हुई है। बारिश में वह कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे यहां वाहनों के फिसलने और उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। चौपुला की ओर वैसे ही रोड खुदी पड़ी है। अब चौकी चौराहा की तरफ भी खुदाई शुरू होने से लोगों की दुश्वारी और बढ़ गई है। खुर्रम गौंटिया रोड का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। कैंट की ओर से कुछ हिस्सा बना तो था लेकिन बाद में करीब 200 मीटर हिस्सा ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इसलिए बारिश में कीचड़ हो रहा है।
इसे भी पढ़ें…
