उप्र हादसा: छत ढहने से तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई। भारी बारिश के कारण छत ढह गई थी, जिससे …

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई।

भारी बारिश के कारण छत ढह गई थी, जिससे सात लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर जुबैदा (35), मीना (65) और अलीशा (12) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इम्तियाज़ (45), सायरा (40), नगमा (21) और परवेज का इलाज चल रहा है, इन्हें गंभीर चोटे आई हैं।

इसे भी पढ़ें….

टोक्यो ओलंपिक: मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास, भारत का पहला पदक पक्का

संबंधित समाचार