मुरादाबाद: कटघर व गलशहीद पुलिस ने अवैध कारतूसों संग पांच पकड़े, 17 कारतूस, एक स्कूटी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर और गलशहीद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध कारतूसों की सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 17 कारतूस और स्कूटी बरामद की है। उन्होंने अब तक 185 कारतूस बेचने की बात स्वीकार की है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर और गलशहीद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध कारतूसों की सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 17 कारतूस और स्कूटी बरामद की है। उन्होंने अब तक 185 कारतूस बेचने की बात स्वीकार की है।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गुरुवार को गलशहीद पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार तीन युवक उधर से गुजरे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोक कर स्कूटी के कागज दिखाने को कहा तो वह बगलें झांकने लगे।

तलाशी ली गई तो उनके पास से 315 बोर के 9 कारतूस मिले। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अरसलान उर्फ गुलाब निवासी गली नंबर 10-बी, जाहिद नगर, थाना कटघर और आसिफ निवासी मैक्स डिवाइन स्कूल के पास रहमत नगर तथा शाबेज अली निवासी गुइयां बाग, थाना मुगलपुरा बताए। तीनों के खिलाफ थाना गलशहीद में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कटघर पुलिस ने भी शाकिब परवेज, निवासी दौलत बाग थाना नागफनी, शरफुद्दीन, निवासी चिश्ती कालोनी, रसूलपुर, एसआर पेट्रोल पंप के पास, थाना भोजपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 315 बोर के आठ अवैध कारतूस बरामद हुए। इस मामले में कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दोनों जगह एक ही जैसे अवैध कारतूस मिलने पर पुलिस का माथा ठनका। पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपियों का आपस में संबंध है। शाकिब और शरफुद्दीन कारतूसों को सलमान चच्चा नामक व्यक्ति द्वारा बताए गए लोगों को शावेज, अरसलान व आसिफ के माध्यम से बेचने का धंधा करते हैं।

इन लोगों ने अब तक 315 बोर के 185 कारतूस बेचने की बात स्वीकार की है। बताया कि पुलिस सलमान चच्चा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि इन अवैध कारतूसों का निर्माण कहां किया जा रहा था।

गिरोह का सरगना है सलमान चच्चा
अवैध कारतूसों के गोरखधंधे में शामिल इस गिरोह का सरगना सलमान चच्चा है। वह इतना चालाक है कि धंधे में शामिल युवक भी केवल उसका नाम ही जानते हैं। उन्हें यह पता ही नहीं है कि वहा रहता कहां है। पुलिस का दावा है कि वह महानगर में ही कहीं रहता है। गिरोह में शामिल सभी सदस्य फोन या व्हाट्सएप के जरिए ही एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह कभी सलमान चच्चा से नहीं मिले हैं। उन्हें फोन पर ही ऑर्डर मिल जाते थे। इसके बाद वह ग्राहक को कारतूस पहुंचा देते थे।

संबंधित समाचार